हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय में 25 फीसदी तक वृद्धि, बैठक में बनी सहमति, जानें अब खाते में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?

हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय में 25 फीसदी तक वृद्धि, बैठक में बनी सहमति,  जानें अब खाते में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?

Bihar Health worker Honorarium Hike 2024 : बिहार के हजारों स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM ) के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के मानदेय में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से प्रदेश के 8 हजार एएनएम सहित 17 हजार कर्मियों को लाभ मिलेगा।

बैठक में हुआ निर्णय, मानदेय में 25 फीसदी तक वृद्धि

दरअसल, हाल ही में विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक हुई थी, बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव सह राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सहित वित्त और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM ) के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की मानदेय में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी पर सहमति दी गई।

अब मिलेंगे 15000 रुपए

जानकारी के अनुसार, जिन कर्मियों का मानदेय कम था, उनके मानदेय में 25 प्रतिशत , जिनका मानदेय पहले से अधिक था, उनकी 10 फीसदी तक  और जिसका सबसे कम था उनकी मानदेय में भी 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।फैसले के बाद अब जिन एएनएम का मानदेय अभी 12500 रुपये है उन्हें अब 15 हजार रुपये मिलेंगे। संविदाकर्मियों के मानदेय में ढाई से पांच हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। संविदा वाले कर्मियों का न्यूनतम मानदेय अब 15 हजार रुपये होगा।एएनएम को अब 12500 रुपए की जगह 15 हजार रुपये मिलेंगे।खास बात ये है कि किसी भी स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का मानदेय न्यूनतम मजदूरी से कम नहीं होगा। संविदाकर्मियों को उनकी योग्यता और काम के आधार पर मानदेय में बढ़ोतरी की गई। विभाग के इस फैसले से प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक के कर्मियों को फायदा होगा।

जानिए वर्तमान में किसको कितना मिलता है मानदेय

  • एएनएम 12500 रुपये
  • प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक 12 हजार
  • लेखापाल 12500
  • प्रखंड मूल्यांकन सहायक 12500
  • कालाजार टेक्नीशियन 12 हजार
  • परिवार नियोजन परामर्शी 15 हजार
  • ब्लॉक हेल्थ मैनेजर 18 हजार
  • हॉस्पीटल मैनेजर 25 हजार
  • जीएनएम ए ग्रेड 20 हजार
  • डीपीएम 32 हजार
  • जिला लेखा प्रबंधक 32 हजार
  • जिला प्लानिंग को ऑडिनेटर 20 हजार
  • आशा को ऑडिनेटर 20 हजार
  • डाटा सहायक 12500
  • क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक 43 हजार
  • रिजनल एकाउंट मैनेजर 35 हजार
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews