रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब इन स्टेशनों पर मिलेगी 20 रुपए की थाली, खाने में मिलेंगे ये व्यंजन

Indian Railways IRCTC Meal

Indian Railways IRCTC Meal : भारतीय रेलवे समय-समय पर अपनी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े-बड़े बदलाव करता है। इसी कड़ी में एक बार फिर अपने यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। जिससे सफर के दौरान यात्रीगण बेहद ही कम पैसों में भरपेट भोजन खा सकते हैं। रेलवे ने भोजन सुविधा को भी बेहतर बनाने का प्रयास किया है ताकि यात्रियों का पेट भर सके और वो अपने सफर का आनंद ले सकें। रेलवे ने इस सुविधा को प्लेटफ़ॉर्म पर ही जनरल बोगी के सामने इकॉनमी मील के स्टॉल लगाने का फैसला किया है। आइए विस्तार से जानें…

For convenience of passenger of General Coaches, Indian Railways has taken initiative to place stalls in front of the General Coaches, serving economical meals to passengers. pic.twitter.com/u3TuZfoNFz

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 22, 2023

इन स्टेशनों पर उपलब्ध 20 रुपए की थाली

  • उत्तरी जोन में फुलेरा
  • अजमेर
  • रेवाड़ी
  • आबू रोड़
  • जयपुर
  • अलवर
  • उदयपुर
  • मथुरा
  • आसनसोल
  • सियालदह
  • मधुपुर
  • जसीडीह
  • बालासोर
  • खड़गपुर
  • हिजली
  • न्यू कूचबिहार
  • न्यू अलीपुरद्वार
  • कटिहार
  • न्यू तिनसुकिया
  • कामाख्या
  • धनबाद
  • रक्सौल
  • समस्तीपुर
  • बेतिया
  • नरकटियागंज
  • कियूल
  • बक्सर
  • मोकामा
  • बख्तियारपुर
  • टाटानगर
  • झारसुगुड़ा
  • रांची

मील टाइप वन (20 रुपए की थाली)

  • पूड़ी
  • सब्जी
  • अचार

मील टाइप टू (50 रुपए की थाली)

  • राजमा-चावल
  • खिचड़ी
  • छोले-कुल्चे
  • छोले-भटूरे
  • पावभाजी या मसाला डोसा (में से एक)

6 महीने होगा ट्रायल

बता दें कि रेलवे ने इस सुविधा को शुरुआती रूप से केवल 64 स्टेशनों पर लागू किया है जो अलग-अलग रेलवे जोन में स्थित हैं। प्लान के अनुसार, इस सुविधा का पहले 6 महीने ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद और अधिक स्टेशनों पर भी यह सेवा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के माध्यम से यात्रियों को 20 रुपए में भरपूर खाना और 200 मिलीलीटर के पैकेज्ड पानी के सीलबंद ग्लास भी मिलेंगे, जिनकी कीमत 3 रुपए होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews