Government Scheme: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 2,000 रुपये, जानें डीटेल

Road Accident In Dewas

Government Scheme: केंद्र और राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाती है। भारत में हर साल सैंकड़ों लोगों की मौत सड़क दुर्घटना के कारण होती है। कई बार ऐसा होता है कि लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने से भी हिचकिचाते हैं। इस समस्या को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए पंजाब सरकार “फरिश्ता स्कीम (Farishta Scheme)” की शुरुआत कर रही है। इस योजना का उद्देश्य इलाज के अभाव में एक्सीडेंट से होने वाली मौतों को कम करना है।

मददगार व्यक्तियों को मिलेगी सम्मान राशि

योजना के तहत मददगार व्यक्तियों को प्रोत्साहन मिलेगा। पंजाब या पंजाब के बाहर घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 2000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उनसे कोई भी पूछताछ नहीं की जाएगी। हालांकि पुलिस के पास बयान दर्ज कराने की मर्जी मददगार व्यक्ति की होगी। कोई भी उनपर दबाव नहीं बना पाएगा। स्कीम की जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी है। घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाने वाले लोगों को फरिश्ता माना जाएगा। साथ ही उन्हें सम्मान राशि भी सरकार देगी।

घायलों का मुफ़्त में होगा इलाज

फरिश्ता योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को मुफ़्त में इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार और प्राइवेट दोनों प्रकार के अस्पताल में यह नियम लागू होंगे। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का वहन भी पंजाब सरकार करेगी। बता दें की इस योजना की चर्चा पिछले साल से हो रही है। लेकिन अब तक स्कीम को लागू नहीं किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews