Government Schemes: शादी के लिए सरकार चलाती है ये 4 खास योजनाएं, मिलता है कई सुविधाओं का लाभ

Government Schemes: शादी के लिए सरकार चलाती है ये 4 खास योजनाएं, मिलता है कई सुविधाओं का लाभ

Government Schemes For Marriage: महिलाओं और देश की बेटियों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है। भारत में विवाह बहुत ही खास माना जाता है, साथ ही माता-पिता के लिए इसके खर्चे सबसे बड़ी चिंता बन जाती है। खासकर तब जब परिवार गरीब हो। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं, जिसके तहत बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। कुछ ऐसे ही स्कीम्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

पीएम शादी शगुन योजना

यह केंद्र सरकार की खास योजनाओं में से एक है। स्कीम केवल अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए चलाई जाती है। स्नातक की पढ़ाई पूरी हो जाने पर सरकार बेटियों को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह योजना बहुत ही खास है। 18 साल या उससे अधिक की लड़कियों को शादी के लिए 55,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसे 2016 में शुरू किया गया था। इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार उठा सकते हैं।

कन्या शादी सहारा योजना

यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाती है। योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों के परिवार की बेटियों के लिए राज्य सेकर 51,000 रुपये की राशि मुहैया करवाती है। यदि आप भी राजस्थान के निवासी हैं तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना

इस योजना को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधवा विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था। स्कीम के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की कल्याणी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews