पेंशन में जल्द होगा इजाफा! 1 करोड़ को मिलेगा लाभ, जानें खाते में कितनी बढ़कर आएगी राशि

salary news

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 (UP Yogi Government 2.0) की एक बार फिर बहुमत के साथ शानदार वापसी हो गई है। 21 मार्च को योगी सरकार 2.0 गठन होने वाला है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे। वही राज्य में योगी सरकार आते ही अपना वादा पूरा करेगी और 1 करोड़ गरीबों को बड़ा तोहफा देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, नई सरकार गरीबों की पेंशन (Pension) राशि बढ़ाने की तैयारी में है, इसके तहत हर महीने 1000 की बजाय 1500 रुपये देने की योजना है।इसकी लिए जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: 263 अलग- अलग पदों पर निकली भर्ती, 30 मार्च लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) में बहुमत से जीतने के बाद भाजपा अपने संकल्प पत्र के वादों को साकार करने में जुट गई है। यूपी विधानसभा बहुमत में आने के बाद समाज कल्याण विभाग भाजपा के संकल्प पत्र के वादों को साकार करने के लिए जुट गया है। इसके तहत प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनते ही एक करोड़ गरीबों वृद्धावस्था, निराश्रित महिला एवं दिव्यांगजन पेंशन की पेंशन बढ़ाई जाएगी। इसके तहत सरकार 1000 रुपये के बजाय 1500 रुपये प्रति माह पेंशन देगी।जिस पर हर साल सरकार के करीब 18 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, एजेंसी को सौंपा जाएगा काम, किसानों को मिलेगा लाभ

बता दें चुनाव से कुछ महीने पहले ही योगी सरकार ने लाभार्थियों की पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की थी, अब यह पेंशन 500 रुपये और बढ़ जाएगी। सरकार के इस फैसले से करीब एक करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इनमें 56 हजार वृद्धावस्था, 11 लाख दिव्यांगजन व 31 लाख से अधिक निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थी हैं।नई सरकार गठित होते ही प्रस्ताव भेज दिया जाएगा और फिर मंजूरी होते ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews