कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मिलेगा 25000 का नगद पुरस्कार, सेवानिवृत्ति की आयु भी बढ़ेगी, जानें अपडेट्स

government employees

डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों देशभर में कर्मचारियों को सौगातों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब असम सरकार ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। इसके तहत कर्मचारियों को 25 हजार नकद पुरस्कार के साथ सेवा विस्तार का भी लाभ मिलेगा।खास बात ये है कि मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई की पुण्य तिथि पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. 16 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा बढ़ा हुआ DA- 6 महीने का एरियर, अगस्त में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम सरकार ने सोमवार को राज्य स्तर पर 10 अराजपत्रित कर्मचारियों और जिला स्तर पर 89 कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रत्येक कर्मचारी को सेवा के एक साल के विस्तार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाकर 61 वर्ष कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज कैबिनेट के 7 बड़े फैसले- तबादला नीति को मंजूरी, कर्मचारियों की होगी भर्ती, पुलिसकर्मियों को विशेष भत्ता

खास बात ये है कि राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई की पुण्य तिथि पर हर साल यह पुरस्कार दिया जाएगा। स्वर्गीय बोरदोलोई की पुण्य तिथि पांच अगस्त को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है यानि लोक सेवा पुरस्कार कहे जाने वाले पुरस्कार 5 अगस्त को लोक कल्याण दिवस पर प्रदान किए जाएंगे, । सरकार के आदेश अनुसार, सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार उनके सेवाकाल के अतिरिक्त दिया जाएगा। ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews