GST Collection : भर गई सरकार की झोली, अगस्त में जीएसटी कलेक्शन में 11% का इजाफा, 1.6 लाख करोड़ पर पहुंचा

GST Collection : जीएसटी कलेक्शन को लेकर आज शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई है, अगस्त महीने में जीएसटी कलेक्शन में बड़ा उछाल आया है, कलेक्शन में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के मुताबिक अगस्त में भारत का जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

जीएसटी कलेक्शन में 11% की ग्रोथ 

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को वार्षिक वस्तु व सेवा कर संग्रह (GST Collection) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को टैक्स के क्षेत्र में अगस्त में काफी फायदा हुआ है, अगस्त 2023 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) में बड़ा उछाल देखने को मिला है, इस बार भी जीएसटी कलेक्शन शानदार रहा है, उन्होंने बताया है कि पिछले महीने जीएसटी कलेक्शन 1,43,612 करोड़ रुपये रहा था जो इस महीने बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा, इसमें सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

 7.8 फीसदी रही आर्थिक वृद्धि दर

जानकारी देते हुए राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि अप्रैल-जून की तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर (GDP) 7.8 फीसदी थी,  जून तिमाही में जीएसटी राजस्व 11 फीसदी से अधिक बढ़ा है, इसका अर्थ है कि टैक्स – जीडीपी अनुपात 1.3 से ज्यादा है।

शुरू की गई जीएसटी पुरस्कार योजना

संजय मल्होत्रा ने बताया शुक्रवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जीएसटी पुरस्कार योजना “मेरा बिल, मेरा अधिकार” शुरू की गई। केंद्र और राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष में पुरस्कार राशि के लिए 30 करोड़ रुपये का कोष तय किया है। संजय मल्होत्रा ने कहा, ‘जीएसटी से नागरिकों, ग्राहकों और सरकारों को फायदा हुआ है। राजस्व हर महीने बढ़ रहा है और केंद्र तथा राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं कि जीएसटी के तहत कर दरें कम हों।’

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews