AAP दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने डाली रेड, केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया

AAP दफ्तर पर गुजरात पुलिस ने डाली रेड, केजरीवाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया

गुजरात, डेस्क रिपोर्ट। आम आदमी पार्टी (AAP) की नजरें इस वक्त गुजरात पर बनी हुई है। पार्टी के लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) यहां दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने से पहले गुजरात पुलिस (Gujarat Police) ने आम आदमी के दफ्तर पर रेड डाली है। इसको लेकर अब मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

रविवार शाम को अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद पहुंचे थे।वो जैसे ही वहां पहुंचे पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने यह जानकारी दी कि आप दफ्तर में गुजरात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। ट्वीट करते हुए गढ़वी ने कहा कि पार्टी के दफ्तर में गुजरात पुलिस ने 2 घंटे तक रेड की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला, बोल कर गए हैं कि वापस आएंगे।

अरविंद केजरीवाल के गुजरात पहुंचने से पहले जो छापामार कार्रवाई की गई है उसको लेकर उनका कहना है कि पार्टी को मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है और इस तरह की हरकत कर रही है। ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात में आप के पक्ष की आंधी चल रही है इसलिए बीजेपी ने यहां भी रेड डालना शुरू कर दी है। दिल्ली में भी कुछ हाथ नहीं लगा था और यहां भी नहीं लगा, हम ईमानदार और देशभक्त हैं।

Must Read- MP: बिना टीडीएस काटे विभागों ने कर दिए 18 हजार पेमेंट, अब खुद करना होगा भुगतान

गुजरात में डाली गई इस रेड पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट किया है उन्होंने लिखा कि जैसे-जैसे गुजरात में चुनाव नजदीक आ रहे हैं बीजेपी का डर बढ़ रहा है। चुनाव को लेकर बीजेपी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि आम आदमी पार्टी को रोका जाए। बस यही सवाल करूंगा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल जी से इतना डरती क्यों हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews