फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल, इमारत का एक हिस्सा गिरा

फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल, इमारत का एक हिस्सा गिरा

Gujarat Valsad Explosion : गुजरात के वलसाड जिले में सोमवार देर रात सरिगाम GIDC केमिकल जोन में वैन पेट्रोकेम फार्मा कंपनी में आग लगने के बाद अचानक बड़ा विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वही दो लोग घायल हुए हैं।वही घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

इमारत का हिस्सा गिरा

विस्फोट इतना तेज था कि घटना के दौरान इमारत का एक हिस्सा गिर गया। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव अभियान चलाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही केमिकल जोन की आसपास की सभी कंपनियों के कर्मचारी तुरंत मदद के लिए पेट्रोकेम फार्मा कंपनी पहुंचे।

सोमवार देर रात हुआ हादसा

जानकारी मिलने पर सरिगाम जीआईडीसी, दमन, वापी जीआईडीसी सहित दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटना की जानकारी होने पर 108 टीमें मौके पर पहुंचीं और वलसाड जिला के एसपी और दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।वलसाड के एसपी विजय सिंह गुर्जर ने मीडिया को बताया कि कल रात करीब 11.30 बजे सरिगाम जीआईडीसी की एक कंपनी में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारण और कारखाने के अंदर मजदूरों की स्थिति का अभी पता नहीं चल पाया है।

सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू

वलसाड के एसपी ने कहा कि रात में बचाव अभियान अस्थाई रूप से रोक दिया गया है, जिसे सुबह फिर से शुरू किया जाएगा। शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अंदर और लोगों के फंसे होने को ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू शुरू किया गया, मलबा हटाने के बाद ही पता चल सकता है कि कितने लोग फंसे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews