गुना बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य की छात्रों को ‘पंचर की दुकान’ खोलने की सलाह, शशि थरूर ने कहा ‘अपनी ही सरकार के दावों को पंचर करने वाला बयान’

कांग्रेस नेता ने कहा है कि जब सभी लोग शिक्षा की स्थिति और रोजगार की कमी के बारे में चिंतित हैं, तब एक भाजपा विधायक की ओर से यह स्पष्ट स्वीकारोक्ति सामने आई है कि जो उनकी ही सरकार के दावों को 'पंचर' करता है। क्या अब भी किसी को यह पूछने की ज़रूरत है कि भारत के भविष्य के लिए किस पार्टी के पास बेहतर विचार हैं।
Congress MP Shashi Tharoor

Shashi Tharoor reaction on BJP MLA statement : शिक्षा के साथ रोज़गार और भविष्य जैसे शब्द जंचते हैं। यही शिक्षा का एक बड़ा उद्देश्य भी होता है। लेकिन अगर कोई नेता भरे मंच से छात्रों को ये सलाह दे कि ‘कॉलेज की डिग्री से कुछ नहीं होगा, जीवन चलाने के लिए मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोल लेना’ तो शिक्षा और रोज़गार की स्थिति समझी जा सकती है। गुना में बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के इस बयान को लेकर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधा है।

बीजेपी विधायक ने विद्यार्थियों को दी थी ये नसीहत

दो दिन पहले, गुना पीजी कॉलेज के प्रधानमंत्री एक्सीलेंज ऑफ कॉलेज में उन्नयन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना से बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य ने कुछ ऐसी बात कह दी..जिसके बाद वो चर्चाओं में घिर गए हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पर भी ध्यान देने की नसीहत दी और कहा कि ‘कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोल लेना जिससे कम से कम अपनी जीवनयात्रा चलती रहे।’ जब वो ये बात कह रहे थे तो मंच पर र्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, भाजपा ज़िलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।

शशि थरूर ने सरकार को घेरा

अब बीजेपी विधायक के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा है कि ‘जब सभी लोग शिक्षा की स्थिति और रोजगार की कमी के बारे में चिंतित हैं, तब एक भाजपा विधायक की ओर से यह स्पष्ट स्वीकारोक्ति सामने आई है कि जो उनकी ही सरकार के दावों को ‘पंचर’ करता है। क्या अब भी किसी को यह पूछने की ज़रूरत है कि भारत के भविष्य के लिए किस पार्टी के पास बेहतर विचार हैं?’ बता दे कि कांग्रेस लगातार रोज़गार के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है और ऐसे में एक बीजेपी नेता के ‘पंचर की दुकान खोलने’ वाले बयान को लेकर अब वो सरकार को घेर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews