अयोध्या के राम मंदिर में नागपुर से पहुंची हनुमान कड़ाही, 22 जनवरी के दिन बनाया जाएगा 6000 किलो का हलवा

ram mandir

Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इस दिन को लेकर देशभर में धूम मची हुई है। हर शहर, हर, गली मोहल्ले में 22 जनवरी के अवसर के लिए अक्षत यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश के कई दिग्गज लोग उपस्थित रहने वाले हैं। 22 जनवरी के दिन होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 108 फिट लंबी धूप बत्ती, 500 किलो का नगाड़ा, अयोध्या पहुंच चुका है अब इसके बाद नागपुर में बनी हनुमान कड़ाही भी अयोध्या पहुंच चुकी है।

क्या हैं हनुमान कड़ाही

अयोध्या के राम मंदिर में नागपुर की हनुमान कड़ाही पहुंची है। इस कढ़ाही में 6000 किलो का हलवा बनाया जाएगा। यह हलवा 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रसाद के रूप में बांटा जाएगा। हनुमान कड़ाही की लंबाई 12 फीट चौड़ाई 10 फिट है और गहराई 5 फिट है। यह कढ़ाही 750 किलोग्राम की है। कढ़ाही को बनाने में 150 कारीगरों ने 20 दिन का काम किया है। कड़ाही को बनाने के लिए 100 टन लोहा और 100 किलोग्राम सोना का इस्तेमाल किया गया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शेड्यूल क्या है

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो चुका है यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 तक चलेगा। कार्यक्रम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

6 जनवरी प्रायश्चित और कर्मकूटी पूजन
17 जनवरी रामलला की मूर्ति रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश
18 जनवरी औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास
19 जनवरी तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास, गंधाधिवास
20 जनवरी मध्याधिवास
21 जनवरी शय्याधिवास
22 जनवरी अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त क्या है

राम मंदिर की की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को दोपहर में अभिजीत मुहूर्त में होगी। अभिजीत मुहूर्त को सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस मुहूर्त में किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक ज्यादा होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews