अब इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

अब इस राज्य के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट
देश में कोरोना का कहर जारी है| आम से लेकर ख़ास तक सभी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं| अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं| सीएम खट्टर ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है| उन्होंने पिछले एक सप्ताह में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल क्वारनटीन में चले जाने की अपील की है| इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज मेरा कोरोना टेस्ट किया गया था। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अपने सभी सहकर्मियों और सहयोगियों से अपील करता हूं कि अगर वे मेरे संपर्क में आए हैं तो वे अपना टेस्ट करवाएं। मैं अपने करीबियों से अपील करता हूं कि वे तुरंत खुद को क्वारंटीन कर लें।’

बता दें कि खट्टर ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था| खट्टर की एसवाईएल मीटिंग के दौरान शेखावत से मुलाकात हुई थी| गजेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट 20 अगस्त को पॉजिटिव आई थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews