“Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका

“Statue of Unity” नहीं देखी? निराश ना हों, IRCTC आपको दे रहा गुजरात घूमने का मौका

IRCTC Gujarat Tour : विश्व की सबसे उंची, 182 मीटर की स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (Statue Of Unity) को देखना आपका सपना है और आप इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो निराश नहीं हों , आईआरसीटीसी का ये नया टूर प्लान आपकी मदद करेगा, IRCTC ने गुजरात का टूर अनाउंस किया है जिसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेचू ऑफ यूनिटी भी शामिल है।

आईआरसीटीसी ने एक नया टूर अनाउंस किया है जिसका नाम है “श्राइन्स ऑफ गुजरात विथ स्टेचू ऑफ यूनिटी” (IRCTC Shrines Of Gujarat With Statue Of Unity), टूर 8 दिन 7 रात का है जिसका किराया प्रति व्यक्ति 30,775/- रुपये है।

इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

इस टूर में IRCTC अहमदाबाद, द्वारिका और सोमनाथ लेकर जायेगा, यहाँ आप भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका यानि द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे, स्टेचू ऑफ यूनिटी देखेंगे और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर सकेंगे।

भुबनेश्वर से उड़ान भरेगी फ्लाइट

इस एयर टूर के लिए फ्लाईट भुबनेश्वर एयर पोर्ट से 25 फरवरी 2023 को उड़ान भरेगी यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। यदि आप इस टूर में शामिल होकर ये सब देखना चाहते हैं तो जल्दी कीजिये , सीटें लिमिटेड हैं, आपको केवल IRCTC की अधिकारिक वेबसाईट अथवा अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजित करना है फिर डिटेल देख्क राप्नी सीट रिजर्व करानी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews