दक्षिण भारत में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 25 से ज्यादा की मौत, कई लापता, इन राज्यों में अलर्ट

भारी बारिश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दक्षिण भारत के राज्यों (South India Rains update) में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है।आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh Weather) के कडप्पा एवं अनंतपुरामु जिलों में बारिश के चलते अबतक 25 से ज्यादा की मौत हो चुकी है और करीब 17 लापता है।राहत एवं बचाव में NDRF, SDRF की 17 टीमें जुटी हैं। वही तमिलनाडु में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच वेल्लोर शहर में सुबह मकान ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। इस कहर में करीब 15 हजार लोग बेघर हो गए।वही पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हालातों का जायजा लिया है।

यह भी पढ़े.. Franklin Templeton: सोमवार को जारी होगी 7वीं किस्त, खातों में आएंगे 1,115 करोड़ रुपए

वहीं केरल के सबरीमाला में बारिश में कमी आने पर पथनमथिट्टा जिला प्रशासन ने बारिश (Heavy Rain) के कारण तीर्थयात्रा पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। चेयुरु नदी भी उफान पर है, जिसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। वही बाढ़ में मांदपल्ले, अकेपडु और नंदालुरु गांव में आंध्र प्रदेश राज्य पथ परिवहन निगम की तीन बसें फंस गईं, जिसमें 30 लोगों के बह जाने की आशंका है। भारी बारिश से कड़पा जिले में अन्नामाय जलाशय के टूट जाने से आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है, जिसमें कुछ गांव डूब गए हैं। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। । वहीं अनंतपुर जिले के कादिरी कस्बे में देर रात भारी बारिश के कारण एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिरने से 3 बच्चों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन-3 BLO निलंबित, 1 को नोटिस, 12 का वेतन काटा, 10 को चेतावनी

स्‍काईमेट वेदर ने आज 21 नवंबर 2021 रविवार को भी दक्षिण भारत के अधिकांश राज्‍यों में बारिश की आशंका जताई है। रविवार को केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्‍तीसगढ़, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मध्‍यम स्‍तर की बारिश हो सकती है। ओडिशा, लक्षद्वीप, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात के भी कुछ हिस्‍सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में सरकारों ने बचाव कार्य के लिए कई अहम निर्देश जारी किए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में अगले 2 दिनों तक बारिश की चेतावनी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews