Sex racket: होटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक सामान के साथ कई अरेस्ट

sex racket

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (UP) के नोएडा (Noida) में एक बार फिर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket) का खुलासा हुआ है। यहां नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट (Sex racket Exposed) का पर्दाफाश किया है और मौके से 6 युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. 5 जुलाई को MP को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर सकते है बड़े ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के एक होटल में सेक्स रैकेट (Noida Sex Racket) चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की और मौके 4 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।लड़कियों को फिलहाल नारी निकेतन भेजा गया है। वही ​मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं।

यह भी पढ़े.. Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।इस सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और वहां छापा मारा और वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews