Himachal Pradesh : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफे से किया इनकार, कहा ‘पाँच साल चलेगी कांग्रेस की सरकार’

cm sukhu

Himachal Pradesh politics : हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उथल पुथल के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने इस्तीफ़े की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि “मैं एक योद्धा हूँ और बजट सत्र में हम अपना बहुमत साबित करेंगे।” उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ विधायक हमारे संपर्क में है और कांग्रेस पार्टी की सरकार पाँच साल चलेगी।

ये है मामला

दरअसल हिमाचल प्रदेश में ये सियासी हाई वोल्टेज ड्रामा राज्यसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ। राज्यसभा चुनाव में 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया और इसके बाद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ये चुनाव हार गए। इस घटनाक्रम के बाद राज्य में राजनीतिक उथल पुथल शुरु हुई। मंगलवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफ़ा दिया और इसके बाद सदन में हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने 14 विधायकों को सस्पेंड कर दिया। इस घटनाक्रम के थोड़ी देर बाद ही सियासी हलकों में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफ़े की ख़बर फैल गई। कहा जाने लगा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को इस्तीफ़े की पेशकश की है और फ़िलहाल राज्यपाल को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। लेकिन अब ख़ुद मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़े की बात को अफ़वाह करार दिया है।

सीएम सुक्खू का इस्तीफ़े से इनकार, कही ये बात

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “मैंने कोई इस्तीफ़ा नहीं दिया है। योद्धा संघर्ष करता है और जीत संघर्ष की होती है। ये बात मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूँ जो ये प्रोपोगेंडा कर रहे हैं, बजट सत्र में विधायकों को बरगलाने की बात कर रहे हैं वो इस बात को याद रखें कि हम बजट सत्र में अपना  बहुमत साबित करेंगे। बीजेपी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनके कुछ विधायक हमारे संपर्क में हैं। और जो कुछ राजनीतिक लाभ उठान तके चक्कर में हैं, वो ऐसा नहीं कर पाएँगे। कांग्रेस सरकार पाँच साल चलेगी..आम आदमी की सरकार है, कर्मचारी की सरकार है, महिलाओं के सम्मान की सरकार है। बीजेपी जिस तरह का व्यवहार इस सदन में कर रही है वो उचित नहीं है। हमारी सरकार पूरे पाँच साल चलेगी। राज्यसभा के वोट के बाद भी हमारा बहुमत है। बीजेपी जो ड्रामा कर रही है, उस ड्रामे को अच्छा निभा रही है, वो अच्छे कलाकार हैं। पिछले डेढ़ दो घंटे से ये ख़बर चल रही है कि मुख्यमंत्री ने इस्तीफ़ा दे दिया, इसीलिए मुझे ये स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है कि मैंने कोई इस्तीफ़ा नहीं दिया है।”

[dgv_vimeo_video id=”917433870″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews