कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में 17 फीसदी वृद्धि, एरियर का भी होगा भुगतान, पेंशनर्स की पेंशन भी बढ़ी, NPS पर अपडेट

salary news

LIC Employees Salary Hike 2024 : देश की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इश्योरेंस कॉर्पोरेशन के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने 15 मार्च को कर्मचारियों की सैलरी में 17% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। वही एलआईसी में एक अप्रैल 2010 के बाद शामिल हुए कर्मचारियों का एनपीएस योगदान भी 14% कर दिया गया है।खास बात ये है कि ये दोनों फैसले चुनाव आचार संहिता लागू होने के पहले लिए गए है।

17 प्रतिशत वेतन वृद्धि, एरियर का भी भुगतान

दरअसल, सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने एलआईसी कर्मचारियों के लिए वेतन में 17 फीसदी वृद्धि की है। नई दरें एक अगस्त 2022 से प्रभावी होंगी। इससे 1.19 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।चुंकी वेतन वृद्धि अगस्त 2022 से की गई है, ऐसे में एलआईसी के कर्मचारियों को दो साल के वेतन का एरियर भी मिलेगा।वही एलआईसी में एक अप्रैल 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24,000 कर्मचारियों का एनपीएस योगदान भी 10% से बढ़ाकर 14 % कर दिया गया है।

पेंशनर्स की पेंशन भी बढ़ी

इसके साथ ही एलआईसी के 30,000 से ज्यादा पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को वन-टाइम एक्स-ग्रेसिया पेमेंट्स को मंजूरी दी गई है।एलआईसी के कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के फैसले से सालाना 4,000 करोड़ का वित्तीय बोझ बढ़ेगा।इसके साथ ही एलआईसी के वेतन का खर्च भी बढ़ाकर 29,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है । संभावना है कि अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में सैलरी नई दरों के साथ भेजी जा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews