गृह मंत्री का सदन से वॉक आउट, अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त तेवर

गृह मंत्री का सदन से वॉक आउट, अपनी ही सरकार के खिलाफ सख्त तेवर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मंगलवार को जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे का केंद्र बिंदु विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला था।  मामला इतना गरमा गया कि गृह मंत्री टीएस सिंह देव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने सामने आ गए। शोर शराबे के बीच गृह मंत्री ने सदन से वॉल आउट कर दिया और बहार चले गए उन्होंने कहा कि जब तक सरकार बृहस्पति सिंह  जांच या वक्तव्य नहीं देगी तब तक मैं सदन में रहने योग्य नहीं हूँ।

दरअसल 25 जुलाई को कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हंगामा हुआ था कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोक कर उसमें तोड़फोड़ की थी और इसमें गृह मंत्री टी एस सिंह देव के रिश्तेदार का नाम आया था।  इस मामले में सरगुजा पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ जारी है।  बीच विधायक बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाए कि पार्टी का एक गुट उनसे नाराज है और उसी ने हमला कराया है।

ये भी पढ़ें – गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा – कौन बिकाऊ-कौन टिकाऊ, परिभाषा साफ है..

बृहपति सिंह ने ये भी कहा कि पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की थी मेरा ये बयां गृह मंत्री सिंह देव को पसंद नहीं आया था और उसके बाद ये हमला हुआ। विधायक ने गृह  मंत्री से अपनी जान का खतरा भी बताया था। उधर पूरे मामले पर गृह मंत्री सिंह देव ने जांच की मांग की थी और जब  तो हंगामा होने लगा और गृह मंत्री टी एस सिंह देव सदन से वॉल आउट कर गए।  उन्होंने सदन में कहा कि मैं, मेरे चरित्र और मेरे परिवार को सब जानते हैं।  जब तक सरकार बृहस्पति सिंह वाले मुद्दे पर जांच या वक्तव्य नहीं देगी तब तक मैं इस सदन में रहने योग्य नहीं हूं।

ये भी पढ़ें – बोले नरोत्तम – भाऊ हो या दाऊ, सब घुटनों पर आएंगे, राहुल गांधी पर जमकर ली चुटकी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews