Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी बस में लगी आग, 25 लोग जिंदा जले

Buldhana Bus Accident

Buldhana Bus Accident News: महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात यहां यवतमाल से पुणे जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। बस में बुरी तरह आग लग गई थी जिससे उसमें सवार 33 में से 25 लोगों की जान चली गई।

शीशा तोड़ बचाई जान

ये बस हादसा बुलढाणा के सिंधखेड़ाराजा के पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस वे का है। जानकारी के मुताबिक बस का टायर फटने के चलते वो हादसे का शिकार हुई और आग पकड़ ली। 25 लोग जिंदा जल गए वहीं 8 ने शीशा तोड़ अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरवाजा नीचे होने से नहीं निकल सके बाहर

लोगों का कहना है कि ड्राइवर का बस पर संतुलन बिगड़ गया था। वो पहले लोहे के खंबे से टकराई और उसके बाद डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी थी जिससे बाहर निकलने का गेट बंद हो गया था।

बस जैसे ही पलटी उसका डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और कुछ लोगों को छोड़ सभी की जान चली गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews