प.बंगाल : नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में सैंकड़ों किसानों ने दिया बीजेपी को समर्थन

प.बंगाल : नरोत्तम मिश्रा की अगुवाई में सैंकड़ों किसानों ने दिया बीजेपी को समर्थन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र वहां की कमान थामे हुए हैं और लगातार टीएमसी के किले ढहाने में लगे हैं। लगभग रोज ही सैकड़ों की तादात पर टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी से जुड़ रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब नरोत्तम मिश्रा ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर थे और इस दौरान जमुरिया एवं रानीगंज विधानसभा के सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया।

ये भी देखिये – दमोह उपचुनाव से पहले 8 शासकीय सेवकों को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

यहां बड़ी तादाद में लोग बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान जमुरिया एवं रानीगंज विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने भाजपा को समर्थन दिया और नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, वह सब जानता । उन्होने कहा कि जिस प्रकार से राकेश टिकैत अपनी राजनीतिक एवं निजी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए किसानों को गुमराह कर रहे थे, किसानों को पता चल गया है कि राकेश टिकैत एक राजनीतिक व्यक्ति है। आपको बता दें कि गुरूवार को आसनसोल में राकेश टिकैत ने दो रैलियां की थी, लेकिन जिस प्रकार से शुक्रवार को रानीगंज एवं जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के आसपास के किसानों ने भाजपा को समर्थन दिया है, इससे कहीं ना कहीं किसान आंदोलन पश्चिम बंगाल में निष्क्रिय दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने यहां बड़ी तादाद में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि राड़बंग जोन में तृणमूल समाप्ति की ओर है। देश में परिवर्तन की लहर हैै और प्रधानमंत्री मोदी जी के आने के बाद लगातार देश में परिवर्तन का दौर चल रहा है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ देश में विकास हो रहा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हिंदु को आतंकवादी कहने वाले लोग अब खुद को हिंदू साबित करने मे लगे है। कांग्रेस पर तंज करते हुए उन्होने कहा कि जो लोग हिंदू को आतंकवादी कहते थे आज वह अपने आप को हिंदू साबित करना चाहते हैं। आज ममता दीदी अपना गोत्र शांडिल्य बताती हैं, राहुल गांधी भी अपना गोत्र बताते हैं और मंदिर में जाते हैं, यह परिवर्तन नहीं तो और क्या है। उन्होने कहा कि भाजपा का आना और टीएमसी का जाना तय है। अभी तक तो टीएमसी के कार्यकर्ता टीएमसी छोड़ राष्ट्रीय विचारधारा वाली बीजेपी में शामिल होने के लिए सदस्यता ले रहे थे, लेकिन अब किसान उठ खड़ा हुआ है। जिस प्रकार से आज किसानों ने भाजपा को समर्थन दिया है एक बात तो तय है भाजपा की ही सरकार बनने वाली है।

शनिवार को पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की की रैली होने वाली है। इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मोदीजी को सुनने के लिए लोगों में अति उत्साह है। कल होने वाली प्रधानमंत्री जी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बनता है। लोग अपने बीच में वैश्विक नेता को पाकर बेहद खुश हैं। वहीं अन्य दलों पर कटाक्ष करते हुए नरोत्तम मिश्रा े कहा कि राहुल बाबा मां की नहीं सुनते, अखिलेश जी पिता की नहीं सुनते, अरविंद केजरीवाल जनता की नहीं सुनते और एक ममता दी हैं जिनकी कोई नहीं सुनता। लेकिन बीजेपी सबकी सुनती है और बीजेपी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में सरकार बनने जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews