सऊदी से आया पति का फोन, बात करने के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

indore news

Married woman committed suicide : पति-पत्नी में लड़ाई कोई नई बात नहीं। अक्सर ही घरों में किसी न किसी बात पर बहस, तकरार या छोटे मोटे झगड़े होते रहते हैं। ये भी जीवन का हिस्सा है..जैसे धूप छांव। लेकिन कई बार ये लड़ाई झगड़े खतरनाक मोड़ ले लेते हैं और ऐसी ही घटना सामने आई है बिहार के मुजफ्फरपुर से। अपने पति से फोन पर हुई लड़ाई के बाद एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मोतीपुर में बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में 21 साल की जीनत आफरीन का शव फंदे से लटकते मिला। उसका पति मो. रुस्तम चार महीने पहले ही सऊदी में काम करने गया था। जीनत की सास ने बताया कि रात को जीनत का पति से फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद वो दरवाजा बंद करके सोने चली गई थी। सुबह उसके कमरे से उसकी तीन महीने की बच्ची की रोने की आवाज आई, काफी देर तक जब जीनत ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहली नजर में ये खुदकुशी का मामला लग रहा है लेकिन असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी। घर में जीनत, उसकी दूधमुंही बच्ची और सास ही रहते थे। पुलिस ने घरवालों के बयान लिए और सास ने बताया कि रात को फोन पर पति से लड़ाई होने के बाद वो काफी गुस्से में लग रही थी। इसके बाद वो दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर उसे शक हुआ तो उसने पड़ोसियों को बुलाया और फिर दरवाजा तोड़ा गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews