500 किलोमीटर तक पत्नी के शव के साथ सफर करता रहा पति, टीटीई के आने पर हुआ मामले का खुलासा

500 किलोमीटर तक पत्नी के शव के साथ सफर करता रहा पति, टीटीई के आने पर हुआ मामले का खुलासा

लुधियाना, डेस्क रिपोर्ट। लुधियाना (Ludhiana) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक पति ने लगभग 500 किलोमीटर अपनी पत्नी के शव के साथ यात्रा की, लेकिन ना उसे खुद और ना ही किसी अन्य को यह जानकारी लगी की पत्नी जिंदा नहीं है। जब टीटीई टिकट मांगने के लिए पहुंचा तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ।

यह घटनाक्रम बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) के रहने वाले नवीन नामक शख्स के साथ हुआ है। अपनी पत्नी उर्मिला को इलाज के लिए लुधियाना लेकर गया था। वो लुधियाना से वापस बिहार जाने के लिए मयूरध्वज ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन कुछ किलोमीटर ही चली थी कि पत्नी की मौत हो गई। हालांकि, इस बात की जानकारी नवीन को नहीं लगी और वह आगे 500 किलोमीटर का सफर पत्नी के साथ करता रहा। नवीन ने बताया कि ट्रेन में सवार होने के बाद पत्नी सो गई थी और मौत सोते समय हुई इसलिए उसे कुछ भी पता नहीं लगा।

Must Read- Indore: नाइट कल्चर शुरू होने के बाद शहर में चली गोलियां, पब मालिक घायल, आरोपी फरार

जब टीटीई ट्रेन टिकट चेक करने के लिए नवीन के पास पहुंचा तब ये खुलासा हुआ कि पत्नी की मौत हो गई है। ट्रेन स्टाफ ने तुरंत ही शाहजहांपुर जीआरपी को मामले की सूचना दी। जानकारी लगने के बाद शाहजहांपुर में शव को रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और पोस्टमार्टम पर भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews