
Husband killed wife and son : हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और मासूम बेटे की बेदर्दी से हत्या कर दी और फिर खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। गृह क्लेश के चलते हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
घटना खरखौदा क्षेत्र के गोपालपुर की है। शमशेर नाम के युवक ने अपनी शनिवार तड़के करीब 3 बजे अपनी पत्नी कुसुम (26 वर्ष) और 7 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। पहले उसने अपनी पत्नी पर किसी धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे का भी गला दबा दिया। इसके बाद वो सुबह खुद ही थाने पहुंच गया और जुर्म करने की बात कबूल ली।
जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां उन्हें दोनों शव मिले, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे और घटना की रात भी उनके बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते आवेश में आकर आरोपी ने ये खतरनाक कदम उठा लिया। घटना सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

