Video : पति ने पत्नी को सरयू नदी में Kiss किया, भारतीय संस्कृति बचाने लोगों ने जमकर की धुनाई

Video : पति ने पत्नी को सरयू नदी में Kiss किया, भारतीय संस्कृति बचाने लोगों ने जमकर की धुनाई

अयोध्या, डेस्क रिपोर्ट। ये भावनाओं के आहत होने का समय है..धर्म को अपने मुताबिक मोड़तोड़कर उसे आरोपित करने सा समय है। ऐसे में यदि आप किसी धार्मिक स्थान पर हैं तो सहज सामान्य रहना खतरनाक साबित हो सकता है। आपको अतिरिक्त सावधान रहना पड़ेगा। हाल ही में जो घटना हुई, उसने एक बार फिर हमारी असहिष्णुता को उजागर कर दिया है। अयोध्या (Ayodhya) में सरयू नदी (Sarayu River) में स्नान कर रहे पति पत्नी पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर इसलिए हमला बोल दिया, क्योंकि पति ने अपनी पत्नी को चूम (kiss) लिया था।

इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर वैसे तो शर्म से हमारी नजरें झुक जानी चाहिए, लेकिन रामभक्तों का सीना चौड़ा हो रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अयोध्या कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत सरयू नदी के किनारे की यह घटना मंगलवार को घटी। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया जिसमें हम देख सकते हैं एक एक युवा दंपति नदी में स्नान कर रहा है। महिला को तैरना नहीं आता है..बहाव तेज है इसलिए पुरुष ने उसे पकड़ रखा है। कहा जा रहा है कि इसी दौरान पति ने पत्नी को किस कर लिया। लेकिन ये कोई निजी क्षण मात्र नहीं था..ये तो दरअसल हमारी महान भारतीय संस्कृति का ह्वास और खुलेआम निरादर था। भला वहां मौजूद भक्तजन इसे कैसे बर्दाश्त कर पाते..लिहाज़ा वो उस जोड़े पर टूट पड़े। आसपास के लोगों ने पुरुष की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान वो संस्कृति को बचाने के लिए मां-बहन की गाली भी देते जा रहे थे। आसपास से लोगों का हुजूम उमड़ आया और उन्होने उस पुरुष को घेर लिया और पीटने लगे। इस दौरान उसकी पत्नी उसे बचाने की कोशिश करती रही..लेकिन चूंकि पति को बचाने से ज्यादा जरूरी संस्कार और परंपरा बचाना था, इसलिए पति की जमकर धुनाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन वो अपनी तई जांच कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews