पति ढूंढ रहा था मसाज सर्विस, एस्कॉर्ट साइट पर दिखी पत्नी और बहन की फोटो

पति ढूंढ रहा था मसाज सर्विस, एस्कॉर्ट साइट पर दिखी पत्नी और बहन की फोटो

Police Busted Escort Service Racket : एक शख्स ऑनलाइन वेबसाइट पर मसाज सर्विस सर्च कर रहा था, लेकिन तभी उसके होश उड़ गए जब एक एस्कॉर्ट साइट पर उसने अपनी पत्नी और बहन की फोटो देखी। ये मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने एक रैकेट का पर्दाफाश किया जो सोशल मीडिया से अनजान सुंदर महिलाओं की फोटो लेकर अपनी साइट पर डाल देते थे।

ये घटना मुंबई (Mumbai) के खार इलाके की है। 31 साल का ये व्यक्ति बॉडी मसाज के लिए साइट्स सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे एक एस्कॉर्ट सर्विस (Escort Service) साइट पर अपनीन बहन और पत्नी की फोटो दिखी। फोटो के साथ सेवाओं के रेट कार्ड भी थे। ये देखकर उसके होश उड़ गए। इस बारे में जब उसने पत्नी और बहन से बात की तो दोनों का कहना था कि ये तस्वीरें 4 से 5 साल पुरानी हैं जो उन्होने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके सिवा उन दोनों को कोई जानकारी नहीं थी कि ये फोटो उस साइट्स पर कैसे पहुंची।

इसके बाद उस व्यक्ति ने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर फोन किया तो उसकी बात रेशमा यादव नाम की एक महिला से हुई। उसके साथ खार के एक होटल में मिलने का समय तय हुआ और ये शख्स अपनी पत्नी और बहन के साथ वहां पहुंचा। वहा उन्होने रेशमा से मिलने के बाद पूछा कि इनकी फोटो वहां कैसे पहुंची। इसपर रेशमा उनसे झगड़ने लगी और उसने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन तीनों ने उसे धर दबोचा और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए।

इस मामले में पुलिस ने तहकीकात की और रेशमा को दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया गया। फिलहाल कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ये पूरा रैकेट है जो सोशल मीडिया पर अलग अलग साइट्स से सुंदर महिलाओं के फोटो उठाकर अपनी साइट पर डाल देता था। पुलिस ने अपील की है कि अपनी फोटो और निजी जानकारी शेयर करते हुए सतर्क रहें और कोशिश करें कि आपकी प्रोफाइल लॉक रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews