
IAS Officer Additional Charge: राजस्थान में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं, इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वाराआदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
बता दे कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने 108 आईएएस और 386 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए थे।इस दौरान 12 जिलों के डीएम भी बदले गए थे। नौकरीशाही में हो रहे इस बदलाव को उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानिए किस आईएएस को क्या सौंपी जिम्मेदारी
- IAS रवि जैन को आमेर विकास प्राधिकरण (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- IAS अनुपमा जोरवाल को सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
- IAS केएल स्वामी को कमिश्नर सिविल डिफेन्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- IAS शाहीन अली खान को डायरेक्टर IEC का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
- IAS राजेंद्र कुमार वर्मा को अल्पसंख्यक विभाग का डायरेक्टर बनाया गया है।
- IAS डॉ. अमित यादव को कलेक्टर डीग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- IAS वंदना सिंघवी को कमिश्नर उपनिवेशन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

