आईएएस अधिकारी ने पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, बोले कलेक्टर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है

आईएएस अधिकारी ने पत्नी और सास के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, बोले कलेक्टर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है

शिवहर, डेस्क रिपोर्ट। पत्नी प्रताड़ित न सिर्फ आम आदमी बल्कि आईएएस अधिकारी भी हो सकता है। विश्वास करना मुश्किल है,लेकिन बिहार के शिवहर जिले के कलेक्टर सज्जन राजशेखर ने पत्नी और सास के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। कलेक्टर का आरोप है कि दोनों उन पर दबाव डालकर पैसे वसूलती हैं और उनकी मानहानि करती हैं।

गोविंद सिंह राजपूत ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कलेक्टर राजशेखर ने पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेशन पर सिटी थाने में इन गंभीर आरोपों के साथ अपनी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर की। इससे पहले राजशेखर की पत्नी ने जिला परिवार न्यायालय में जून में उन पर घरेलू हिंसा और दहेज के गंभीर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरपुर के सिटी थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

“रावण लीला” पर बवाल : पुलिस में रिपोर्ट, डायरेक्टर का मुंह काला कर गधे पर घुमाने की चेतावनी

वही कलेक्टर का आरोप है कि उनकी पत्नी और सास-ससुर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान करते है। जबकि पत्नी के दहेज के आरोपो पर उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया था। पत्नी सितारा का कहना है कि वह तलाक के लिए तैयार नहीं हैं। 4 सितंबर, 2017 को चेन्नई में हमारी शादी हुई थी और हमारा एक बेटा और एक बेटी है। बेटी राजशेखर के साथ रहती है, जबकि बेटा मेरे साथ रहता है। उन्होंने मेरे या मेरे बेटे के भरण-पोषण के लिए कोई पैसा नहीं दिया। राजशेखर की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे पत्नी ने अपनी FIR में पुलिस लिखा था कि उनके पति उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, और मारपीट भी करते हैं। वे तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उन्हें पागल साबित करने में लगे हैं। ये भी कहा कि पति ने एक मार्च को उन्हें बुरी तरह पीटा था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews