
UP IAS Promotion: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में नए साल 2025 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। न्यू ईयर में योगी आदित्यनाथ सरकार 100 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा देने वाली है। इसमें 2000, 2009, 2012 और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी शामिल हैं। वही मौजूदा समय में जिलाधिकारी के पद पर तैनात 5 IAS अधिकारियों को कमिश्नर बनाया जा सकता है।
खबर है कि DPC दिसंबर के अंतिम सप्ताह होगी।इसके लिए नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रमोशन का आदेश 1 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया जाएगा। पदोन्नति के बाद अफसरों की जिम्मेदारियों मे भी बदलाव होगा।इससे पहले 2022 में उत्तर प्रदेश में प्रोन्नतियां हुई थी
इन आईएएस अफसरों को मिलेगा प्रमोशन
- 2000 बैच के IAS अधिकारी प्रमुख सचिव बनेंगे ।प्रमोशन की लिस्ट में कई जिलों लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद और मथुरा के डीएम प्रमोट होकर सचिव बनेंगे।
- लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार, मथुरा के डीएम शैलेद्र कुमार सिंह, कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह, वाराणसी के डीएम एस राजालिगम और गाजियाबाद के डीएम इन्द्र विक्रम सिंह इसमें शामिल हैं।
- खबर है कि 2009 बैच के 41 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव (डीएम) रैंक से सचिव रैंक में पदोन्नति मिलेगी और कमिश्नर की रैंक में प्रमोशन मिलेगा।
- 2012 बैच के करीब 51 अधिकारियों को 13 साल की सेवा पूरी करने पर सिलेक्शन ग्रेड मिलेगा।
- 2021 बैच के 17 आईएएस अफसर 4 की साल की सेवा के बाद सीनियर टाइम स्केल में आएंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

