IAS Promotion : नए साल से पहले इन आईएएस अफसरों को प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना जारी, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

IAS transfer

IAS Promotion 2023 : नए साल से पहले बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने इन आईएएस अफसरों को पदोन्नति है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।राज्य सरकार ने पीएम कार्यालय के अपर सचिव IAS आतिश चंद्रा और परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनय कुमार समेत कई अफसरों को प्रमोशन दिया है।

इन अफसरों को विशेष सचिव पर प्रोन्नति

  • आलोक रंजन घोष निदेशक कृषि, महेंद्र कुमार एमडी साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, त्यागराजन डीएम गया, शीर्षत कपिल जेल आईजी, राहुल कुमार सीईओ,जीविका, मिथिलेश मिश्रा, निदेशक मध्याह्न भोजन, नवीन कुमार, डीएम, रोहतास, उदयन मिश्रा, निदेशक, विज्ञान प्रावैधिकी व संजय कुमार, निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी।

इन अफसरों को सचिव स्तर पर प्रोन्नति

  • डॉ. आशिमा जैन, विशेष सचिव, लघु जल संसाधन, बी कार्तिकेय धनजी, राज्य परियोजना, निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना, प्रणव कुमार, डीएम, मुजफ्फरपुर, गिरवर दयाल।
  • ईख आयुक्त, नीलम चौधरी, निदेशक, भविष्य निधि, सुरेश चौधरी, बंदोबस्त पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, संजय दूबे, विशेष सचिव ग्रामीण कार्य विभाग।

इन्हें भी मिला पदोन्नति का तोहफा

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की संयुक्त सचिव विनय कुमार को प्रधान सचिव में प्रोन्नति ।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव अतीश चंद्रा को मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews