IAS Promotion News: राज्य सरकार के इन 5 आईएएस अधिकारियों को मिलेगा अब मुख्य सचिव ग्रेड का लाभ, 1993 बैच के हैं यह अधिकारी, देखें पूरी खबर

police Promotion

IAS Promotion News: तमिलनाडु राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के प्रोमोशन का आदेश जारी किया है। पाँच अफसरों को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रेड पद (Additional Chief Secretary) से मुख्य सचिव ग्रेड पद (Chief Secretary Grade) पर पदोन्नत किया गया है। अभी अफसर 1993 बैच के हैं। आइए जानें किस आईएएस अफसर को किस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है-

सुनील पालीवाल

चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में अध्यक्ष पद पर पदस्थ सुनील पालीवाल (Sunil Paliwal) को मुख्य सचिव ग्रेड रैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धीरज कुमार

धीरज कुमार (Dheeraj Kumar) को मुख्य सचिव बनाया गया है। वह पहले चेन्नई के सूचना प्रौद्योगिक और डिजिटल सेवा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पोस्ट पर कार्यरत थे।

डॉ के मानिवासन

चेन्नई के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक बन्दोबस्ती विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर पर कार्यरत डॉ के मानिवासन (Dr K Manivasan) को चीफ सेक्रेटरी रैंक ग्रेड बनाया गया है।

गागंदीप सिंह बेदी

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चेन्नई में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत गगनदीप सिंह बेदी को समान विभाग में मुख्य सचिव पद पर प्रतिष्ठित किया गया है।

एस विजयकुमार

तमिलनाडु शहरी बुनियादी ढांचा वित्तीय सेवाएं लिमिटेड में अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पर पर कार्यरत एस विजयकुमार (S Vijaykumar) को मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews