IAS Transfer : राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, फिर आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS transfer

IAS Transfer 2023: तमिलनाडु सरकार ने राज्य में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने अब 3 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए है और नवीन पदस्थापना दी है। इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।इससे पहले पिछले हफ्ते 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे, जिसमें जे जयकंठन ,डी रथना ,बी गयाथ्री कृष्णन, श्रेया पी सिंह, एम प्रथाप और डॉ. के विजयकार्थिकेयन का नाम शामिल था।

जानिए किस अफसर को क्या मिली जिम्मेदारी

  • श्री. पी. मधुसूदन रेड्डी, आईएएस, सर्वेक्षण एवं निपटान निदेशक, विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी), ‘मक्कलुडन मुधलवार’ योजना, मुधलवारिन मुगावरी विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • डॉ एस. प्रभाकर को तमिलनाडु शहरी आवास विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • आईएएस अधिकारी शंकर को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।मुख्य सचिव शिवदास मीना ने हाल ही में तमिलनाडु में 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया था, ऐसे में अब एक बार फिर मुख्यमंत्री समेत कुछ विभागों में आईएएस अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews