IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Transfer, UP IAS Transfer, PCS Transfer : प्रदेश में एक बार फिर से आईएएस अधिकारी सहित पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन की तबादला सूची जारी कर दी गई है। उन्हें अपने पदभार ग्रहण करने के साथ ही इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 3 आईएएस अधिकारी सहित दो पीसीएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। विभाग द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। तत्काल प्रभाव से उन्हें पदभार ग्रहण करना होगा।

इनके हुए तबादले

जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें

  • प्रमोद कुमार उपाध्याय निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश और मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण उत्तर प्रदेश को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उन्हें सचिव भू संपदा विनियामक प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उन्हें विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
  • भूपेंद्र एस चौधरी विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। उन्हें विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन और निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
  • देवेंद्र सिंह नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उन्हें अपर जिलाधिकारी न्यायिक ललितपुर नियुक्त किया गया है।
  • जल राजन चौधरी उप जिलाधिकारी, आजमगढ़ को नवीन तैनाती दी गई है। उन्हें नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर नियुक्त किया गया है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”498716″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”498717″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews