IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत 12 अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

IAS

Haryana IAS HCS Transfer : हरियाणा में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने आज 5 दिसंबर को 7 आईएएस और 5 एचसीएस को इधर से उधर किया है।राज्य सरकार द्वारा सभी अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस संंबंध में कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी कर दिए है।

इन अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी

आदेश के तहत 2021 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को SDO के पद पर नियुक्त किया है।वही 2011 बैच के आईएएस लक्षित सरीन को अंबाला कैंट में एसडीओ और स्टेट ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है, यह पद एचसीएस सतिंदर सिवाज के छुट्‌टी पर जाने से खाली चल रहा था। आईएएस नरेंद्र कुमार को पलवल जिले में एसडीओ बनाया गया है जो 2016 बैच के एचसीएस शशि के जाने के बाद खाली चल रहा था। इसके अलावा रोहतक के सब डिविजनल ऑफिसर HCS (2016 ) राकेश सैनी को ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार दिया गया है।

2 दिसंबर को भी हुए थे तबादले

बता दे कि 2 दिसंबर को भी राज्य सरकार ने 2021 बैच के 7 आईएएस अफसर और एक एचसीएस अधिकारी के तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए थे। इसके तहत सात ट्रेनी आईएएस को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन सभी को उपायुक्त का ओएसडी नियुक्त किया गया है और नए पद भी सृजित किए हैं। इसके अलावा 2016 बैच के एक अन्य आईएएस अफसर को वर्तमान कार्यभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews