
IAS TRANSFER
UP IAS IPS Transfer News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा देर रात 6 आईएएस और 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। कई जिलों के एसपी को बदला गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग और गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।
इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले
- प्रयागराज में कुंभ मेला अधिकारी स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद को बनाया गया है।
- नई महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा होंगी।अभी तक आईजी निबंधन उत्तर प्रदेश के पद को कंचन वर्मा संभाल रही थीं।
- विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा डा. रूपेश कुमार को आईजी निबंधन उत्तर प्रदेश का पद दिया गया है.
- सुखलाल भारती विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
- अपर खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश व सचिव सतर्कता आयोग अनिल कुमार को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है
- अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद उप्र डा. विपिन कुमार मिश्रा अपर खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश और सचिव सतर्कता आयोग का पद दिया गया है।
इन आईपीएस अफसरों के तबादले
- आदेश के तहत IG से ADG के पद पर प्रोन्नत हुए के.सत्यनारायण को CBCID का एडीजी बनाया गया है।
- आईपीएस अधिकारी अरविंद मिश्रा को एसपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आईपीएस शैलेंद्र राय को पुलिस अधीक्षक (SP) पीटीएस के पद पर मेरठ भेजा गया हैष।
- अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद निपुण अग्रवाल को एसपी हाथरस
- एसपी पीटीएस मुरादाबाद कल्पना सक्सेना को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है।
- डॉ. कौस्तुभ को अंबेडकरनगर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।
- महाराजगंज में सोमेंद्र मीना को एसपी के रूप में तैनाती मिली है। वहीं, निपुण अग्रवाल को हाथरस जिले की कमान दी गई है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

