IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत कई अधिकारियों के तबादले, 3 को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत कई अधिकारियों के तबादले, 3 को अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2023 : ओडिशा सरकार ने एक बार फिर रविवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 8 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी आदेश जारी कर दिए गए है।

इन आईएएएस अफसरों के हुए तबादले

  • वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा जीए एंड पीजी विभाग के ओएसडी बिष्णुपद सेठी को सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण और विकलांगता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
  • योजना एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव भास्कर ज्योति शर्मा को भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव बी. परमेश्वरन चकबंदी कमिश्नर बनाया गया है।
    एएच एंड वीएस के निदेशक रामाशीष हाजरा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश दास को विशेष परियोजना पीआर एंड डीडब्ल्यू विभाग का निदेशक बनाया गया है। उनके पास आरओटीआई के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
  • स्पेशल प्रोजेक्ट पीआर एंड डी डब्ल्यू विभाग के निदेशक अरिंदम डाकुआ को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • एसटी और एससी विकास विभाग के निदेशक इंद्रमणि त्रिपाठी को एसटी विभाग का निदेशक बनाया गया है।
  • राजस्व विभाग, कटक के आर्थिक सलाहकार सुब्रत शतपथी को इंस्पेक्टर जनरल, पंजीकरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ओडिशा राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के भी तबादले

इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए थे, इनमें उप निदेशक, OMSM (RMSA), भुवनेश्वर, आरती राउत को स्थानांतरित कर जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है।CDO-सह-ईओ, जिला परिषद, जगतसिंहपुर, रुद्र नारायण दाश को संयुक्त आयुक्त, BMC, भुवनेश्वर नियुक्त किया गया है।निरंजन बेहरा, जो केंद्रपाड़ा के उप-कलेक्टर और CDO-सह-ईओ, जिला परिषद, जगतसिंहपुर के रूप में कार्यरत हैं, को अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, पारादीप के रूप में तैनात किया गया है।मयूरभंज में करंजिया के पीए ITDA देबदत्त मोहंता को स्थानांतरित कर उप-कलेक्टर, छत्रपुर के पद पर तैनात किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews