Transfer 2023 : फिर प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत इन अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

police transfer news

IAS-IPS Transfer 2023 :  राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए है। आयोग की अनुमति से राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों व एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के तबादले किए गए हैं।

राजस्थान कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अविचल चतुर्वेदी को जल जीवन मिशन के निदेशक पद से अलवर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट पद पर तैनात किया गया है।बता दे कि इन जिलों में दो दिन पहले निर्वाचन विभाग के निर्देश पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को आयोग के निर्देशों की पालना नहीं करने के चलते कार्यमुक्त किया गया था।

इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले

आदेश के अनुसार, आईपीएस राजीव पचार को एसपी हनुमानगढ़ बनाया गया है।  आईपीएस योगेश दाधीच भिवाड़ी के एसपी होंगे।आलोक श्रीवास्तव डीडवाना कुचामन के एसपी और शांतनु कुमार सिंह जयपुर के एसपी होंगे।  ग्रामीण प्रवीण नायक नुनावत चुरू के एसपी होंगे।इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews