
Telangana IAS Transfer : तेलंगाना में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। ई. नवीन निकोलस को TSPSC का सचिव नियुक्त किया गया, जबकि बी. बाला माया देवी ने बीसी कल्याण आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
जानिए किसे क्या मिलेगी जिम्मेदारी
- 2013 बैच के आईएएस अधिकारी एम हनुमंत राव को आई और पीआर (सूचना और जनसंपर्क) विभाग के विशेष आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, हनुमंत राव पंचायत राज और ग्रामीण विकास विंग के आयुक्त के पद पर थे।
- ई. नवीन निकोलस को TSPSC का सचिव नियुक्त किया गया, जबकि बी. बाला माया देवी ने बीसी कल्याण आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
- निवर्तमान I और पीआर आयुक्त के अशोक रेड्डी को बागवानी विभाग के निदेशक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।
- तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) की सचिव अनीता रामचंद्रन का तबादला कर उन्हें पंचायत राज और ग्रामीण विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
- टीएस क्रिश्चियन माइनॉरिटीज फाइनेंस कॉरपोरेशन के एमडी ए निर्मला कांथी वेस्ले को निदेशक, डब्ल्यूसीडी और एससी डेवलपमेंट के पद पर तैनात किया गया, जिससे वकाती करुणा को उक्त पद से हटा दिया गया।
- वेस्ले महिला वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का पद भी संभालेंगे।
- तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (TSWREIS) के सचिव और तेलंगाना ट्राइबल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सोसाइटी (TTWREIS) के सचिव डॉ. ई.नवीन निकोलस को स्थानांतरित कर तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

