IAS Transfer 2024: राज्य में हुए 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

राज्य में आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण के बाद 11 जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। आइए जानें किसी कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 2 जुलाई  मंगलवार को तत्काल प्रभाव  के साथ आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। 11 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम, अनाकापल्ली, पालनाडु समेत कई जिलों को नए कलेटर मिले हैं।

विजयवाड़ा नगर निगम कॉर्पोरेशन आयुक्त स्वप्निल पंडुकर को श्रीकाकुलम कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है। उन्होनें मनाजिर जिलानी सैमून की जगह ली है। पालनाडु कलेटर पद पर कार्यरत आईएएस ए श्याम प्रसाद को पार्वतीपुरम कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।

बैच 2013 की आईएएस अधिकारी विजया के. को अनाकापल्ली कलेक्टर पद की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में वह समाज कल्याण विभाग में निदेशक पद पर तैनात हैं। डॉ महेश कुमार रविराला को APSWREIS, समाज कल्याण विभाग पद से हटाकर डॉ बी.आर अंबेडकर कोनसीमा जिला के कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।

श्री सत्य साई जिले में कलेक्टर पद पर कार्यरत आईएएस पी. अरुण को पलनाडु जिले के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। एसपीएस नेल्लोर जिले के नए जिला मजिस्ट्रेट बैच 2016 के आईएएस अधिकारी आनंद ओ. होंगे। इससे पहले वह विशाखापत्तनम, संयुक्त आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

डॉ वेंकटेश्वर सालीजमाला, निदेशक, माध्यमिक स्वास्थ्य को तिरुपति जिलर का कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अन्नामाया जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट पद की बागडोर आईएएस ऑफिसर श्रीधर चामाकुरी को सौंपी गई है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे बैच 2013 के आईएएस अधिकारी सिवा संकर लोथेटि को YSR जिले का कलेक्टर बनाया गया है। एपी बेवरेजेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक चेतन टी.एस को श्री सत्य साई का जिलाधिकारी बनाया गया है। गुन्टूर जिला कलेक्टर बी.राजा कुमारी को उनके वर्तमान पद से हटाकर नंदयाल जिलाधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews