IAS Transfer 2024 : राज्य में 8 आईएएस समेत 20 अफसरों के तबादले, डीएम बदले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

transfer news

Bihar Uttarakhand IAS PCS Transfer : बिहार में महागठबंधन सरकार ने आखिरी दिन दर्जनों आईएएस, आईपीएस, बीएएस, बीपीएस और सीओ के ट्रांसफर किए गए थे, अब भाजपा के साथ बनी नीतीश कुमार की नई सरकार ने फिर 2 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है।

बिहार में इन दो आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी 

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वार जारी आदेश के अनुसार 2004 बैच के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव को सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वही 2014 बैच के ही कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार ठाकुर को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

उत्तराखंड में भी आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले

  1. उत्तराखंड शासन ने भी मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों के तबादले किए है।आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को जिलाधिकारी उत्तरकाशी और आईएएस अभिषेक रुहेला को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  2. कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आईएएस हरीश चंद्र कांडपाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें निदेशक सेवायोजन, हल्द्वानी का जिम्मा दिया गया है। आईएएस रवनीत चीमा से कृषि विभाग वापस लेकर पशुपालन व मत्स्य और आईएएस विशाल मिश्रा से सीडीओ ऊधमसिंह नगर का पदभार वापस लेकर उन्हें इसी पद पर टिहरी गढ़वाल भेजा गया है। उनके स्थान पर सीडीओ टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की तैनाती की गई है।
  3. पीसीएस अधिकारियों में शासन ने मोहन सिंह बर्निया को अपर आयुक्त आबकारी , जय भारत सिंह को संयुक्त मुख्य प्रशासक, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण ,पंकज कुमार उपाध्याय को महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम और डिप्टी कलेक्टर पौड़ी युक्ता मिश्रा को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews