IAS Transfer 2024 : राज्य में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

IAS transfer

Punjab IAS Transfer 2024 : पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य भगवंत मान सरकार ने अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों के तबादले किए है। इसमें आईएएस आलोक शेखर, धीरेंद्र कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार, राखी गुप्ता भंडारी व अन्यों के नाम शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए है।

जानिए किस अफसर को क्या मिली नई जिम्मेदारी

  • 1994 बैच के आलोक शेखर को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी कम वित्तायुक्त ग्रामीण विकास व पंचायत की जिम्मेदारी दी गई है। आलोक शेखर हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।
  • जल स्रोत महकमे के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार अब गवर्नेंस रिफार्म मामले भी देखेंगे।
  • राखी गुप्ता भंडारी को प्रमुख सचिव फूड प्रोसेसिंग भेजा गया है।
  • नीलकंठ अवध जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग का प्रमुख सचिव
  • हरियाणा कैडर से पंजाब में आए अजीत बालाजी जोशी को कृषि विभाग में सचिव
  • दिलराज सिंह संधावालिया जो इस समय ट्रांसपोर्ट महकमे के सचिव हैं अपने इस महकमे के साथ-साथ संसदीय कार्य मामलों का प्रभार ।
  • योजना विभाग के प्रबंधकीय सचिव अमित ढाका अपने वर्तमान महकमों के साथ साथ पर्यटन व सांस्कृतिक मामलों का प्रभार ।
  • पीएसआईईसी के एक घाेटाले में नाम आने से विवादों में रही नीलिमा को कृषि विभाग के कमिश्नर पद पर लगाया गया है।
  • पंचायत चुनाव में विभाग प्रमुख डीके तिवारी के साथ साथ विभाग के डायरेक्टर रहे गुरप्रीत सिंह खैहरा स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग का डायरेक्टर लगाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews