IAS Transfer 2024 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer

Haryana IAS Transfer 2024 : नए साल की शुरूआत में हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए है। मनोहर सरकार ने नए वर्ष में मनदीप सिंह बराड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है,उन्हें हरियाणा नया जन सूचना एवं लोक संपर्क महानिदेश बनाया गया है।इसके अलावा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल और माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक आशिमा बराड़ खान को भी नई जिम्मेदारी दी है।

इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

  • आईएएस विजय दहिया को निलंबन से वापसी के बाद करनाल डिवीजन का कमिश्नर ।
  • निलंबन के बाद वापस लौटे जयवीर सिंह आर्य को वित्त विभाग का स्पेशल सेक्रेटरी।
  • आशिमा बराड़ की जगह जितेंद्र कुमार डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन ।
  • आईएएस डी सुरेश को ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट का प्रिंसिपल सेक्रेटरी।
  • आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ विद्युत प्रसार निगम का एमडी का प्रभार।
  • आईएएस अधिकारी सीजी रजनी को डायरेक्टर जनरल इंडस्ट्री एंड कॉमर्स , सिविल एविएशन विभाग का एडवाइजर ।
  • आईएएस अधिकारी फूलचंद मीणा को मैनेजिंग डायरेक्टर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
  • आईएएस अधिकारी श्रीनिवास को सीईओ गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ।
  • आईएएस अधिकारी शेखर विद्यार्थी को डायरेक्टर जनरल आर्काइव विभाग, वे डायरेक्टर के तौर पर जनरल स्टेट ट्रांसपोर्ट।
    आईएएस अधिकारी मनदीप सिंह बराड़ को डायरेक्टर जनरल इनफार्मेशन पब्लिक रिलेशन ।
  • आईएएस अधिकारी साकेत कुमार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का मैनेजिंग डायरेक्टर ।
  • आईएएस अधिकारी केएम पांडुरंग को हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का मैनेजिंग डायरेक्टर, वे पंचकूला और सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ का प्रभार।
  • आईएएस अधिकारी राज नारायण कौशिक को डायरेक्टर एग्रीकल्चर विभाग।
  • आईएएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को आशिमा बराड़ की जगह डायरेक्टर, सेकेंडरी एजुकेशन पोस्टिंग।
  • आईएएस अधिकारी आदित्य दहिया को स्पेशल सेक्रेट्री हेल्थ विभाग ।
  • आईएएस अधिकारी अमित खत्री को डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews