IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुआ 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

3 आईएएस अधिकारियों के अलावा दो DANICSऔर राज्य प्रशासनिक अफसर का भी स्थानंतरण हुआ है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: चंडीगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन कार्मिक विभाग ने बुधवार की रात तबादले और नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है।

रूपेश कुमार 18 अक्टूबर से आईएएस ऑफिसर रूपेश कुमार को कार्यमुक्त कर दिया है। श्रीमती प्रेरणा पुरी का स्थानंतरण कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ नए पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानंतरण (IAS Officers Transfer List)

हरि कल्लीक्काट को सांस्कृतिक सचिव पद के कार्यभार से मुक्त कर दिया है। उन्हें आयुक्त, आबकारी और कराधान और सचिव, कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेरणा पूरी क शिक्षा सचिव, इंजीनियरिंग सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान सचिव, जनसम्पर्क/मुद्रण एवं लेखन सचिव, खेल सचिव और सहकारिता सचिव पद पर तैनात किया गया है। मंदीप सिंह बरार को सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (Chandigarh Transfer News)

सहकारी समितियाँ रजिस्ट्रार पद का प्रभार अखिल कुमार (DANICS) संभालेंगे। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सचिव पद पर अमित कुमार (DANICS)को नियुक्त किया गया है। आवास आवंटन समिति (House Allotment Committee) के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी पीसीएस अधिकारी सोरभ कुमार अरोरा संभालेंगे।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews