IAS Transfer 2024: राज्य में बड़ा ब्यूरोक्रेसी बदलाव, 17 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नवीन पदस्थापन, देखें लिस्ट

तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 1 जुलाई को आदेश भी जारी हो चुका है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: जुलाई माह के पहले दिन ही तमिलनाडु  में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 18 आईएएस ऑफिसर के प्रभार में बदलाव हुआ है। 17 का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस संबंध में पब्लिक डिपार्टमें स्थानंतरण को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। इस लिस्ट में डॉ के मानिवासन, बी. चंद्र मोहन, थिरु मंगत राम शर्मा, डॉ पी. सेंथिल कुमार, थिरु गगनदीप सिंह बेदी, थिरु प्रदीप यादव और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

एम साई कुमार को तमिलनाडु औद्योगिकी निवेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एडीशन चीफ सेक्रेटरी/अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ संदीप सक्सेना को अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग को तमिलनाडु न्यू स्प्रिंट एंड पेपर्स लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य सचिव अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी डॉ के मणिवासन को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, पर्यटन संस्कृति और धार्मिक बंदोबस्ती विभाग  से हटाकर अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, जल संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है। डॉ बी चंद्र मोहन को प्रधान सचिव सरकार लोक निर्माण विभाग पद से हटाकर प्रमुख सचिव, सरकार पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। थिरु मंगत राम शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण विभाग को स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार लोक निर्माण के पद पर तैनात किया गया है। टीएमटी सुप्रिया साहू को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। थिरु गगनदीप सिंह बेदी को अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। थिरु प्रदीप यादव अतिरिक्त मुख्य सचिव, सरकार, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर भेजा गया है।

डॉ आर सेल्वराज, परियोजना निदेशक तमिलनाडु रोड सेक्टर प्रोजेक्ट 2 को राजमार्ग और लघु बंदरगाह विभाग के सचिव के रूप में सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। थिरु जॉन लुइस,  प्रबंध निदेशक तमिलनाडु और अरासु केबल टीवी कॉरपोरेशन को सामाजिक सुरक्षा योजना के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। थिरु एम विजयलक्ष्मी को  भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथिक के निदेशक के रूप में तैनात किया गया है।

डॉक्टर एन वेंटकचलम, भूमि सुधार आयुक्त को अभिलेखागार और ऐतिहासिक अनुसंधान आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी आर लिली को को पूर्व में सरकार के  विशेष सचिव, नगर पालिका प्रशासनिक और जल आपूर्ति विभाग को  परिवहन विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। आईएएस तबादले की पूरी सूची दी दी गई है-

ias transfer
ias transfer
ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews