IAS Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईएएस अफसर फिर इधर से उधर, आदेश जारी, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?

IAS नवीन महाजन को मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी एवं पदेन प्रमुख शासन सचिव, निर्वाचन विभाग,IAS रोहित गुप्‍ता को आयुक्‍त, उद्योग, वाणिज्‍य एवं कॉर्पेरेट सामाजिक और IAS प्रकाश चंद्र शर्मा को विशेषाधिकारी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias transfer

Rajasthan IAS Transfer 2024 : राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने बजट 2024 पेश करने से पहले प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने आज 2 जुलाई मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों के तबादले किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग राजस्‍थान ने आदेश भी जारी कर किए हैं।

आदेश के तहत, राजस्‍थान कैडर में साल 1993 बैच के आईएएस संदीप वर्मा, साल 1995 बैच के आईएएस प्रवीण गुप्‍ता, साल 1997 बैच के आईएएस नवीन महाजन, साल 2006 बैच के रोहित गुप्‍ता, साल 2010 बैच के प्रकाश चंद्र शर्मा व साल 2012 बैच के हिमांशु गुप्‍ता का तबादल किया गया है।

जानिए किस आईएएस को कहां भेजा?

  • आईएएस प्रकाशचंद्र शर्मा को OSD मुख्यमंत्री, राजस्थान बनाया गया है।
  • संदीप वर्मा को अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक राजस्थान राज्य भंडारण निगम की जिम्मेदारी।
  • प्रवीण गुप्ता को प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग, जयपुर भेजा गया है
  • नवीन महाजन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • रोहित गुप्ता को आयुक्त उद्योग, वाणिज्य एवं कॉर्पोरेट, जयपुर  की जिम्मेदारी।
  • हिमांशु गुप्ता को प्रबंध निदेशक, रूडा, जयपुर नियुक्त किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews