
UP IAS Transfer 2024 :उत्तर प्रदेश में नौकरीशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है।आईएएस अनिल कुमार सिंह CDO महाराजगंज और IAS हिमांशु CDO हापुड़ बनाये गए हैं। IAS सन्तोष कुमार राय VC सहारनपुर विकास प्राधिकरण, सहारनपुर बनाये गए हैं।
इन आईएएस अफसरों के तबादले
- नितिन बंसल को स्थानीय निकाय निदेशक से प्रभारी आयुक्त राज्यकर के पद पर नियुक्त।
- राकेश कुमार मिश्रा को प्रबंध निदेशक जल निगम (शहरी) से प्रभारी दुग्ध आयुक्त बनाया गया है।
- रमाकांत पांडेय को प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ से प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाया गया है।
- टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर नियुक्त।
- एकता सिंह को अपर आयुक्त बैंकिंग (कोआपरेटिव सोसायटी) से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान।
- हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ ।
- अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है ।
- अनिल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से इसी पद पर महाराजगंज।
- संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज से उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
- अनुराग यादव सचिव नियोजन से सचिव कृषि बनाए गए हैं।
- नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव ऊर्जा को पंचायतीराज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- यूपी प्रादेशिक विकास सेवा के अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

