IAS Transfer 2024 : आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी?

हरियाणा के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत आईएएस सुशील सारवान की जगह यश गर्ग को पंचकूला के डीसी और सारवान को स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के एमडी की जिम्मेदारी दी गई।
IAS Officer

Haryana IAS Transfer 2024 : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच हरियाणा में 3 सीनियर आईएएस के ट्रांसफर किए गए है। इसमें आईएएस सुशील सारवान, यश गर्ग और सचिन गुप्ता का नाम शामिल है ।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने 3 अलग अलग आदेश जारी किए है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, आईएएस यश गर्ग को पंचकूला के डीसी का जिम्मा सौंपा गया है।आईएएस सुशील सारवान को स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के एमडी बनाया गया है। इसके अलावा वह हरियाणा फाइनेंशियल कारपोरेशन की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस सचिन गुप्ता को इन्फॉर्मेशन ऑफिसर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

देखिए आदेश…..

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews