IAS Transfer: सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

तीन आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट बदले गए हैं। दो अफसरों को पोस्टिंग की प्रतीक्षा का निर्देश दिया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ तीन आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। सभी अफसर को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तीन जिलों में नए सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

अधिकारी पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही बैच 2023 की आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा को उप-मंडल मजिस्ट्रेट, मढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। जेकेएएस अधिकारी अतहर अमीन जरगर का स्थान ग्रहण करेंगी, जो सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के अगले आदेशों की प्रतीक्षा करेंगे।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • 2023 के आईएएस अधिकारी प्रिंस कुमार को उप-मंडल मजिस्ट्रेट, कोकरनाग पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले इस पद के जिम्मेदारी सुनील अहमद लोन, जेकेएस अधिकारी संभाल रहे थे।
  • स्वाती शीमर को उप-मंडल मजिस्ट्रेट रामनगर के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के आदेश की प्रतीक्षा कर रही थी।

 गुजरात में एक आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार 

इस हफ्ते गुजरात सरकार ने भी ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया है। आर. वी वाला को जिला विकास पदाधिकारी, नर्मदा-राजपीपला पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त विकास आयुक्त, गांधीनगर पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा इसके अलावा तीन जीएएस अफसरों को भी नया पदभार सौंपा गया है।

डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट अथॉरिटी नर्मदा राजपीपला के निदेशक पद पर वाई. एस चौधरी को नियुक्त किया गया है। रेजिडेंट एडिशनल कलेक्टर जूनागढ़ के पद पर बी.एस बाराद को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को-ऑर्डिनेशन यूनिट गांधीनगर के निदेशक पद की जिम्मेदारी के.बी पटेल को सौंपी गई है।

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में भी बदलाव 

बैच 2019 की आईएएस अधिकारी रेणु सोगन को हरियाणा सरकार गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह नागरिक संसाधन सूचना विभाग की सचिव पद पर कार्यरत थी। इसके अलावा शिकायत विभाग में अतिरिक्त सचिव और CPGRAM पीजी पोर्टल की नोडल ऑफिसर पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews