IAS Transfer: बड़ा बदलाव, 23 आईएएस अफसर इधर से उधर, कईयों को अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

1997 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को पर्यावरण और वन विभाग और 2000 बैच की आईएएस अधिकारी डॉक्टर दिलराज कौर को अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ias officers additional charge

दिल्ली में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है।राज्य की रेखा गुप्ता  सरकार ने अलग-अलग विभागों में जिम्मेदारी संभाल रहे 23 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव से लेकर डीटीसी, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल है। सीएम रेखा गुप्ता के सेक्रेटरी विकास आनंद को सूचना एवं प्रचार विभाग के सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज दिया गया है। इसके अलावा आईएएस संदीप कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दिल्ली आईएएस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग

  • संदीप कुमार-प्रमुख सचिव (सतर्कता) को प्रमुख सचिव (सूचना प्रौद्योगिकी) का अतिरिक्त प्रभार
  • डॉ. दिलराज कौर, -प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) को प्रमुख सचिव (सामाजिक कल्याण)। SC/ST/OBC कल्याण का अतिरिक्त प्रभार ।
  • विकास आनंद- मुख्यमंत्री के सचिव अब सचिव (सूचना एवं प्रचार) का अतिरिक्त प्रभार
  • शुर्बीर सिंह-सचिव (विद्युत) सचिव (वित्त) । सचिव (सामान्य प्रशासन) एवं सचिव (विद्युत) का अतिरिक्त प्रभार
  • प्रिंस धवन-विशेष सचिव (आईटी) एवं कार्यकारी निदेशक (GSDL) का अतिरिक्त प्रभार ।
  • जी. सुधाकर-प्रबंध निदेशक (SRDC) का अतिरिक्त प्रभार ।
  • पंकज कुमार- विशेष सचिव (एनसीआर) का अतिरिक्त प्रभार
  • तपस्या राघव-आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
  • अंजलि सहरावत-निदेशक (उच्च शिक्षा) एवं निदेशक (तकनीकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा) का जिम्मा
  • सचिन राणा-विशेष आयुक्त (वाणिज्य एवं कर) अब CVO (DTL/IPGCL/PPCL) का अतिरिक्त प्रभार
  • डॉ. किन्नी सिंह -विशेष सचिव (स्वास्थ्य) अब सचिव (जन शिकायत आयोग) एवं परियोजना निदेशक (दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति) का अतिरिक्त प्रभार
  • सुनील अंचिपका विशेष सचिव (पर्यटन) का अतिरिक्त प्रभार
  • संजीव कुमार विशेष सचिव (SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार
  • संदीप कुमार मिश्रा- विशेष सचिव (पर्यावरण एवं वन) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
  • कुमार अभिषेक- उपायुक्त/जिलाधिकारी (उत्तर), राजस्व विभाग के रूप में स्थानांतरित किए गए हैं.
  • यश चौधरी-उपायुक्त (उत्तर) अब निदेशक (सामाजिक कल्याण)
  • श्रवण बगारिया-उपायुक्त/जिलाधिकारी (दक्षिण-पूर्व), राजस्व विभाग
  • प्रशांत कुमार- मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव (जन शिकायत प्रकोष्ठ)
  • शिंगारे रामचंद्र महादेव-अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा), अब अतिरिक्त सचिव (DSSSB)
  • पुनीत कुमार पटेल-अतिरिक्त सचिव (शहरी विकास)
  • डॉ. निधि सरोह-मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव (जन शिकायत प्रकोष्ठ)
  • रविंद्र कुमार-दिल्ली जल बोर्ड
  • रमेश कुमार- उप सचिव (गृह)

DELHI IAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews