IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

राज्य में 35 से अधिक आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। क्यों विभागों के सचिव, निदेशक और आयुक्त के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
ias transfer 2025

तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 38 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया गया है। उन्हें नए पद का कार्यभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्त को लेकर प्रमुख शासन सचिव ने 9 फरवरी 2025 को आदेश जारी किया है।

आदेश के तहत 15 विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं थेनी और कोयंबटूर जिले को नए कलेक्टर मिले हैं। कई विभागों के निदेशक और आयुक्त भी बदले गए हैं। कृषि विपणन और कृषि व्यवसाय आयोग के आयुक्त पद पर आईएएस ऑफिसर इब्राहिम, ईबीए के पूर्व निदेशक, व्यावसायिक शिक्षा निदेशालय को नियुक्त किया गया है। नगर पालिका निदेशालय के निदेशक पद पर कार्यरत किरण कुर्ला को प्रबंध निदेशक तमिलनाडु पर जल बोर्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। एलबी जॉन को तमिलनाडु विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। चेन्नई महानगर विकास निगम के सचिव अंशुल मिश्रा को स्थानांतरित करके तमिलनाडु शहरी पर्यावायस विकास बोर्ड प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है।

इन विभागों के सचिव बदले 

जे राधाकृष्णन को टीएएनजीईडीसीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और तमिलनाडु पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है। पी. सेंथिल कुमार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। जे. जयकांतन को लॉक निर्माण सचिव, सुप्रिया साहू को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग सचिव, मंगलट राम शर्मा को जल संसाधन विभाग का सचिव और सी सयममूर्ति को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। बी चंद्रमोहन को स्कूल शिक्षा विभाग सचिव, सज्जनसिंह आर चव्हाण को लॉक निर्माण सचिव, के. गोपाल को विशेष पहल विभाग सचिव, जी. प्रकार को मानव संसाधन प्रबंधन विभाग सचिव, के. मणिवासन को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग सचिव और एस. मधुमती को दिव्यांग जनल्याण विभाग सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

दो जिलों के कलेक्टर बदले 

  • कोयंबटूर जिला कलेक्टर के पद पवन कुमार जी गिरीयप्पवनर को नियुक्त किया गया है।
  • थेनी जिला कलेक्टर पद पर रंजीत सिंह को नियुक्त किया गया है, जो पहले सलेम कॉरपोरेशन के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews