IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, 12 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी

तीन राज्यों की नौकरशाली में बदलाव हुआ है। 13 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है। निदेशक और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

तीन राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। कर्नाटक में 2 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। पंजाब में 2 और 6 पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं त्रिपुरा में 8 आईएएस और एक टीसीएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। निदेशक, सचिव, प्रशासनिक सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है।

आईएएस अधिकारी तपन कुमार दास, डायरेक्ट, सोशल वेलफेयर और सोशल एजुकेशन का तबादला हुआ है। उन्हें त्रिपुरा सरकार का विशेष सचिव बनाया गया है। एडिशनल डायरेक्टर, सोशल वेलफेयर एंड सोशल एजुकेशन और एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ टैक्स, त्रिपुरा का पदभार संभाल रहे टीसीएस एसएसजी अधिकारी लालफक्तलिंगा को सोशल वेलफेयर और सोशल एजुकेशन त्रिपुरा का निदेशक बनाया गया है।

त्रिपुरा में इन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला 

  • आईएएस अधिकारी तपस रे, सचिव, त्रिपुरा सरकार सामाजिक कल्याण और सामाजिक शिक्षा आदि विभागों को तत्काल प्रभाव से सामाजिक कल्याण और सामाजिक शिक्षा, ओबीसी कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों के प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • राखी बिस्वास, निदेशक, स्मॉल सेविंग्स, जीआई और इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस को स्थानांतरित करके त्रिपुरा सरकार के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायरेक्टर, स्मॉल सेविंग्स, जीआई और इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस त्रिपुरा का पद भी संभालते रहेंगी।
  • अपूर्व रॉय , सचिव वित्त आदि विभागों को तत्काल प्रभाव लघु बजत, जीआई और संस्थागत वित्त विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया है।
  • कुंतल दास, को स्पेशल सेक्रेटरी त्रिपुरा सरकार के पद पर नियुक्त किया गया। वह ओबीसी वेलफेयर का चार्ज स्वतंत्र रूप से संभालेंगी। इसके अलावा अगले आदेश तक डायरेक्टर, ओबीसी वेलफेयर अगरतला और प्रबंध निदेशक त्रिपुरा ओबीसी वेलफेयर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रभार भी संभालेंगी।
  • सुभाष च. साह, अतिरिक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग को अगले आदेश तक विकास ग्रामीण विकास के निदेशक (प्रोजेक्ट्स) और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण त्रिपुरा के मिशन डायरेक्टर पद का प्रभार सौंपा गया है।
  • निर्मल अधिकारी को त्रिपुरा सरकार का विशेष सचिव बनाया गया है। वह अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव का चार्ज भी संभालेंगे। इसके अलावा उन्हें निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण और त्रिपुरा माइनॉरिटीज को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रभार भी सौंपा गया है।
  • रतन बिस्वास को निदेशक, सेंसस ऑपरेशंस/डायरेक्ट सिटीजंस रजिस्ट्रेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह विशेष सचिव, जीए (प्रिंटिंग और स्टेशनरी) विभाग का चार्ज भी संभालेंगे।

पंजाब आईएएस तबादला सूची 

आईएएस अधिकारी सोनाली गिरी को प्रशासनिक सचिव, स्कूल शिक्षा पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह प्रशासनिक सचिव, उच्च शिक्षा  एवं भाषण और प्रशासनिक सचिव-सह-निदेशक, विमनन पद का प्रभार भी संभालेंगे। बी.श्रीनिवासन को पीयूएनएसयूपी के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। खन्ना का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पीसीएस अधिकारी जश्नप्रीत कौर गिल को बनाया गया है। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफीसर फतेहगढ़ साहिब पद पर पीसीएस अधिकारी चेतन बांगर को नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी विशाल वत्स को सौंपी गई है। वहीं अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री का फील्ड ऑफिसर संगरूर पद पर भेजा गया है।

कर्नाटक आईएएस तबादला लिस्ट 

आईएएस अधिकारी राहुल रत्नम पांडे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस बेंगलुरु को स्थानांतरित करके प्रबंध निदेशक कर्नाटक स्टेट मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड बेंगलुरु पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा वह आरडीपीआर बेंगलुरु में ई-गवर्नेंस के डायरेक्टर पद का कार्यभार भी संभालेंगे। साहित्य एवं अलादकट्टी, सीनियर असिस्टेंट कमिश्नर, कुलबर्गी सब-डिवीजन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस बेंगलुरु पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews